मो आमिर ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट...


जरवा/बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष दुर्विजय के कुशल नेतृत्व मे थानाध्यक्ष दुर्विजय मय हमराह हे0का0 अरविंद यादव व का0 विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा थाना बीकापुर जनपद फैजाबाद का वारंटी अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र गुरुप्रसाद नि0 रतनपुर झिंगहा थाना को0 जरवा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। तथा थाना स्थानीय पर त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त/वारंटी उपरोक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.लक्ष्मण पुत्र गुरुप्रसाद निवासी रतनपुर झिंगहा थाना को0 जरवा जनपद बलरामपुर

गिरफ्तार कर्ता टीम
1.थानाध्यक्ष दुर्विजय
2.हे0का0 अरविंद यादव
3. का0 विजय कुमार विश्वकर्मा